✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
राणा जी का गुढ़ा के सूरज की आत्महत्या के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षक व संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को किया कार्य मुक्त
👍गिरधर पाराशर
राणा जी का गुढ़ा निवासी सूरज ब्रह्मभट्ट की आत्महत्या के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक संजय जैन को निलंबित कर दिया और संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पिंटू रेगर की कार्य मुक्त किया।
14 अगस्त को सूरज ब्रह्मभट्ट ने मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन समाप्त कर लिया था। मरने से पहले उसने पत्नी को सुसाइड मैसेज भेजकर संजय जैन और पिंटू रेगर को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूरज ने बताया था कि वह लंबे समय तक मॉडर्न उच्च प्राथमिक विद्यालय, कास्या में कार्यरत
था और बाद में स्वयं का स्कूल खोलने की प्रक्रिया में लगा हुआ था। जिसमे ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पिंटू रेगर फाइल समय पर आगे नहीं बढ़ा रहा था और शिक्षक संजय जैन लगातार धमकियां दे रहा था।
घटना के बाद परिवार ने दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) रामेश्वर लाल बाल्दी ने संजय जैन को निलंबित कर दिया। चित्तौड़गढ़ एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने पिंटू रेगर की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अनुसंधान अभी जारी है।