Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

अवैध मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। डोडा चुरा की कीमत करीब 34 लाख रूपये, नगद पांच लाख रूपये जब्त।

पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

> पुलिस थाना बिजौलिया ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ कुल 226 किलो 935 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा व प्रयुक्त लग्जरी कार एक्सयूवी को किया जब्त।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा की कीमत करीब 34 लाख रूपये ।

05 लाख रूपये नकदी भी किये जब्त।

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा तस्करी में एक आरोपी गिरफ्तार।

बिजौलिया पुलिस द्वारा घने जंगल, कीचड व पानी में करीब 04 किमी रात्रि में पैदल चलकर कार्यवाही को दिया अंजाम।

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा जहां से लाया गया एवं खरीदने वालों को दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना बिजौलिया मय नरेश कुमार मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

टीम द्वारा की गयी कार्यवाही :-

कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना बिजौलिया को  नरेश कुमार सउनि प्रभारी चौकी कास्या थाना बिजौलिया ने सुचना दी की दौराने गश्त के मन सउनि को मुखबीरखास ने बताया गांव चम्पापुर से निमडी कुआ गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ आगे जंगल में एक एक्सयूवी कार रजि० नम्बर आर.जे. 14 यू.के. 2883 गाडी गई हुई है जिसको चैक किया जाना चाहिए। उक्त सुचना पर मन सउनि मय टीम के मौके पर पहुंचे तो पुलिस जाप्ते को देखकर वाहन चालक व साथी वाहन में बैठकर भगाने लगे तो जिस पर जाप्ता द्वारा वाहन को बामुश्किल रोका तो उसमे बैठे दोनो व्यक्ति उतरकर भागने लगे जिसमें एक व्यक्ति रात्रि के समय अधेंरा का फायदा उठाकर भाग गया और एक व्यक्ति को जाप्ता द्वारा पकडा और वाहन को चैक किया जिसमें सदिग्ध मादक पदार्थ भरा हुआ पाया जाने पर उच्चाधिकारी को अवगत कराया।
जाप्ता द्वारा डिटेन किये हुए व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम गुरजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह जाति सिख जाट उम्र 32 साल निवासी तकतुमाजिरई थाना गण्डाखेड़ी जिला पटियाला पंजाब व भागने वाले साथी का नाम जसकरण सिंह पुत्र कर्मसिंह जाट सिख उम्र 26 साल निवासी मुन्दपुर हरियाणा बताया और वाहन को नियमानुसार चैक किया जिसमें कुल 20 कटटो में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा कुल वजन 226.935 किलोग्राम को नियमानुसार जप्त किया कर मौके से तस्कर आरोपी गुरजीत को गिरफतार किया गया। व लग्जरी वाहन कार एक्सयूवी को जब्त किया व कार में बरामद सर्दिग्ध राशि कुल 05 लाख रूपये को नियमानुसार जप्त किया। घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री जय सुल्तान पु.नि. थाना बिगोद जिला भीलवाडा द्वारा किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...