✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*नारायणी माता महोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 16 सितंबर भीलवाड़ा मे*
✍️गिरधर पाराशर
सेन समाज नारायणी सेना संस्था भीलवाड़ा में कुल देवी नारायणी माता महोत्सव मे 11वा रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है इस बार निशुल्क नेत्र जाँच शिविर भी रखा गया है,आयोजन के लिये नारायणी सेना तहसील बिजौलिया द्वारा निमन्त्रण पत्र दिये गए,
तहसील प्रभारी श्रवण सेन तिलस्वा ने बताया की नारायणी सेना द्वारा प्रतिवर्ष जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम रखे जाते हैं,इस मौके पर नयी जिला कार्यकारीणी का सपथ ग्रहण समारोह व अतिथि व भामाशाह, अतिथि सम्मान रखा गया है, इसके इसके लिये बिजौलिया तहसील के सेकड़ो सदस्य हिस्सा लेंगे, तेजमल श्यामपुरा ने बताया की सारे आयोजन विजयवर्गीय भवन प्राइवेट बस स्टैंड भीलवाड़ा मे आयोजित होंगे