✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
@बिजोलिया
संवाददाता - गिरधर पाराशर
वांटेड अपराधी बाछड़ा गिरफ्तार हुआ.
लूट की घटना में वांछित था।
आरोपी गिरफ्तार डेढ़ साल से फरार और जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था।
बिजोलिया थाना पुलिस ने कस्बे में बीते वर्ष बंदूक की नोक पर हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्यामलाल बाछड़ा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जेतपुरा गांव का रहने वाला है। आरोपी कस्बे में बीते वर्ष 17 जुलाई को हुई लूट की घटना में वांछित था।
उस रात अज्ञात बदमाशों ने मकान में घुसकर परिवार को बंदूक दिखाकर धमकाया और करीब 10 तोला सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी, 60 हजार रुपये नकद और दो
मोबाइल चोरी कर लिए थे। इस मामले में पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था।
पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दी। बढ़ते दबाव के बाद आरोपी ने हाल ही में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को मांडलगढ़ उपकारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल से गहन पूछताछ जारी है ।