✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*गणेश महोत्सव को लेकर बैठक हुई*
@गिरधर पाराशर
गणेश महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर माँ विंध्यवासिनी मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति बिजौलियां की बैठक हुई।
इसमें गणेश महोत्सव सफल बनाने के लिए चर्चा हुई।
बजरंग दल के उमेश शर्मा ने बताया कि बिजौलिया में गणेश महोत्सव को लेकर बैठक:27 अगस्त को निकलेगी शोभायात्रा, भगवा झंडों से सजाएंगे कस्बों को बिजौलिया में गणेश महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अगस्त गणेश चतुर्थी को कस्बे में बजरंग चौक पर गणपति की मूर्ति स्थापना की जाएगी। कार्यकताओं ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर कस्बे को भगवा रंग से सजाया जाएगा। मुख्य बाजार के रास्ते पर भगवा झंडिया, फरियां, भगवा लाइटिंग लगाई जाएगी। भगवान गणेश जी की स्थापना के साथ ही एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा राज भवानी वाटिका के पास से शुरू होकर मुख्य बाजार से बजरंग चौक पहुंचेगी। शोभायात्रा में भक्तों द्वारा भगवान के जयकारों के साथ उज्जैन से मंगाए गए ताशे बजाए जाएंगे।
बैठक में उमेश शर्मा वरदान नायक , चीनू पँवार , धनंजय गुरुजी करण मेहरा , भेरू लुहार , कमल नायक , गजु मालवीय करण नायक, शिवम गौड़ नैतिक कोली अनुराग नायक, तिर्लोक पंवार अंकुश राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।