✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
आरोली, जलिन्द्री, कास्या और मकरेडी ग्राम पंचायतों में ओपन जिम खुलेंगे। महिलाए फिटनेस के लिए ओपन जिम.........
✍️गिरधर पाराशर की रिपोर्ट
बिजौलिया के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की हेल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए चार ग्राम पंचायतों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की ओर से प्रत्येक पंचायत को ढाई लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
बीडीओ अशेष शर्मा ने बताया की ब्लॉक की आरोली, जलिन्द्री, कास्या और मकरेडी ग्राम पंचायतों में ओपन जिम के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। ओपन जिम के लिए पंचायत भवन परिसर, स्कूल भवन या गांव में उपलब्ध किसी उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा।