✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्रेत्रिय विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जर्जर विद्यालय को नया बनवाने की घोषणा की।
श्रेत्रिय विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने तिलस्वां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वां में जर्जर विद्यालय को नया बनवाने की घोषणा की।
विधायक खंडेलवाल रूबरू होकर आम जनता की समस्याओं सुनी। साथ ही विधायक ने तिलस्वां स्थित जर्जर राजकीय विद्यालय परिसर में देखा।
वर्षों पूर्व बने विद्यालय को लेकर किसी अनहोनी को देखते हुए तुरंत मौजूद विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों के बिच हर संभव प्रयास कर शीघ्र ही नवीन विद्यालय की घोषणा की।
डैमेज भवन के चारों ओर चार दिवारी देखी स्कूल के छात्र व छात्राओं को डैमेज भवन की ओर नहीं जाने की हिदायद दी,
इस से पूर्व विधायक खंडेलवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, मनोज खंडेलवाल का माला साफा पहना कर प्रिंसीपल मनीषा गुप्ता,समाजसेवी श्याम लाल अहीर, सहित विद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी छुट्टन शर्मा, अध्यापक मोहन धाकड़, भाजपा बूथ अध्यक्ष मुकेश व्यास,पिंटू शर्मा, कालू पूरी, संदीप शर्मा, गोपाल अहीर,गिरधर पाराशर, जीएसएस अध्यक्ष पति राकेश वैष्णव, कुशल शर्मा, जयकिशन भील, मोनू तेली, रवि भाट सहित लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इस स्कूल में पहली से पांचवी तक के लिए 195 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल भवन का निर्माण भी पतालिस वर्षों पूर्व जन सहयोग से हुआ था। अब इस भवन के दीवारों में दरारें पड़ चुकी है। कमरों के फ्लोर में गढ्ढे हो चुके हैं । वर्तमान में चार कक्षा कक्ष फिट हैं ओर सात कक्षा कक्ष नकारा पड़े है ।जिसमें 1-8 तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं ।