✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्वेतांबर जैन समाज में शुरू हुआ पर्युषण महापर्व
कल से शुरू हुए पर्वाधिराज पर्युषण मे 8 दिन तक होगी धर्म आराधना
श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष वस्तुपाल नलवाया ने बताया क़ी पर्युषण पर्व के अवसर पर शहर के श्वेताम्बर जैन स्थानक में विराजित स्वाध्यायी बहने पदमा जी दरडा भीलवाड़ा, मंजू जी रातदिया बेगू व हेमलता जी बाफना सूरत द्वारा प्रतिदिन अंतगड़ सूत्र का वाचन प्रवचन प्रतिक्रमण व धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है
यह महापर्व हमें जीवन में त्याग - तपस्या, क्षमापना आत्म साधना द्वारा आत्मशुद्धि करते हुए धर्ममार्ग पर चल कर मानवता की सेवा की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है।
यह हमें अपने जीवन को अध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों से भरने की ओर ले जाता है और हमें दूसरों के प्रति करुणा और सहानुभूति के साथ जीने की प्रेरणा देता है।