✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया कस्बे के शक्करगढ़ चौराहे पर स्थित एक होटल में बीयर नहीं मिलने पर होटल संचालक के साथ की मारपीट
@ बिजोलियाँ
खबर-गिरधर पाराशर
बिजौलिया कस्बे के शक्करगढ़ चौराहे पर स्थित एक होटल में बीयर न मिलने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।
मंगलवार शाम करीब 6 बजे, खाना खाने आए चार व्यक्तियों ने होटल संचालक से बीयर की मांग की। होटल संचालक द्वारा इनकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
कुछ देर बाद, उनमें से एक आरोपी अपने अन्य साथियों को दो कारों में लेकर होटल पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडों से होटल में तोड़फोड़ की और बाहर रखे पत्थर उठाकर होटल पर फेंकने लगे। इस पत्थरबाजी में होटल संचालक नरेंद्र सिंह को कान, सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा।
संयोग से, घटना के समय वहां से गुजर रही पुलिस जीप ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी दोनों कारों को जब्त कर थाने ले जाया गया।
होटल संचालक के भाई ने दी जानकारी होटल संचालक के छोटे भाई धर्म सिंह कानावत ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की कि होटल में शराब परोसी नहीं जाती, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट व तोड़फोड़ पर उतर आए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ।
पुलिस ने आठ आरोपी गिरफ्तार किया।
हेडकांस्टेबल हरिसिंह ने बताया कि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुकेश (19) पुत्र सोहनलाल बंजारा, निवासी नाई का तालाब, थाना डाबी, जिला बूंदी,भारमल (30) पुत्र रोडूलाल बंजारा, निवासी कंवरपुरा, थाना डाबी, जिला बूंदी,चेची (18) पुत्र शंभु बंजारा, निवासी कछालिया, थाना डाबी, जिला बूंदी, पिंटू (20) पुत्र शंभु बंजारा, निवासी कछालिया, थाना डाबी, जिला बूंदी,मोहनलाल (34) पुत्र नानुराम बंजारा, निवासी देव मना का टपरा, जिला बूंदी
, रमेश (25) पुत्र सोहनलाल बंजारा, निवासी नाई का तालाब, थाना डाबी, जिला बूंदी
,खानु (20) पुत्र बालु भील, निवासी छोटा नयागांव, थाना बिजौलिया
महावीर (27) पुत्र छीतर बंजारा निवासी नाई का तालाब, थाना डाबी, जिला बूंदी बिजोलियाँ पुलिस ने गिरफ्तार किया।