✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
तिलस्वां पंचायत के वार्ड 5,8 में नालिया में कीचड एक माह से फैल रहा ।वार्ड 4,5 में छः दिनों से नलों में पानी नहीं आया
✍️गिरधर पाराशर
तिलस्वां पंचायत के वार्ड 5,8 में नालिया कीचड एक माह से फैल रहा हैं।
वार्ड 4,5 में छः दिनों से नलों में पानी नहीं आया.
ग्राम पंचायत तिलस्वां के वार्ड नंबर 5,वार्ड नंबर 8 में नालिया एक माह से साफ सफाई के आभाव में कीचड से अटी पड़ी हैं।
छः दिन से पानी घरो नहीं पहुंच रहा हैं।
गर्मीया की दस्तक के साथ ही आमजन परेशान हो रहे हैं।
ग्राम वासी प्रहलाद सेन, शंकर अहीर,मोहन अहीर,
नरेश अहीर, छीतर अहीर ने बताया की सड़क पर कीचड फैला हुआ हैं वही
नालियों की बदबू से आस पास मकानों में रहने वाले लोगों को जीना दुर्भर हो रहा हैं।
मच्छर पनप रहे जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
वही 4,5 वार्ड में छः दिनों से पानी नहीं पहुंचा हैं
ग्रामीणों ने बताया की
ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस की बनी हुई। जबकि ऐतिहासिक नगरी श्री तिलस्वां महादेव में सैकड़ो श्रद्धांलू मंदिर पर पहुंचते हैं।