✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया ,भीलवाड़ा
खबर-गिरधर पाराशर
सिंगोली में ओवरलोड ट्रैक्टर का फटा टायर, कांग्रेस नेता के बेटे सहित दो छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल,
सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फुसरिया गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि तीनों छात्र तिलस्वा महादेव दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान फूंसरिया से आगे बिजोलिया की और से एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रेक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली पलटी खा गई इसी दौरान बाइक पर सवार तीनों छात्र की बाइक ट्राली में भरे पत्थरो से टकरा गई। हादसे के बाद शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने विशाल धाकड़ और सांवरा धाकड़ को मृत घोषित किया। फिलहाल मृतकों के शव का पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।