✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
सुप्रसिद्ध शिवधाम श्री तिलस्वां महादेव में बुधवार पहले दिन की नोटों की गणना में 35 लाख रूपये बाक़ी गणना कल
सुप्रसिद्ध शिवधाम श्री तिलस्वां महादेव में बुधवार को दान पात्र खोले गए। पहले दिन की नोटों की गणना में 35 लाख रूपये नगद गिनती की गई।
गुरुवार को दो दान पात्र खोले जायेंगे।
दान पात्र में चांदी भी निकली।
बुधवार को देवस्थान विभाग के आदेशानुसार बिजोलियाँ उपखंड प्रतिनिधि तहसीलदार ललित डीडवानिया की मौजूदगी में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व सचिव एवं स्थाई ट्रस्टी,पुजारी परिवार व शिवभक्तो के बिच दान पात्र खोले गए।
तीन दान पात्र में नगद राशि करिब 35 लाख नगद व चांदी निकली।
कल दो और दान पात्र खोले जायेंगे।
साथ ही ऑनलाइन नगद राशि, गेहूं, मक्का अन्य अनाज बिक्री की राशि व दुकानो का किराया सहित धर्मशालाओ की आय के साथ ही भोजन, बर्तन आदि की आय का ब्यौरा आय बाकि हैं।
इस मौके पर बिजोलिया तहसीलदार ललित डीडवानिया, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर, सचिव मांगीलाल धाकड़, स्थाई ट्रस्टी घनश्याम पाराशर, गिरधर पाराशर, गिरदावर संजय पाराशर, संघर्ष समिति अध्यक्ष भवानीशंकर अहीर, कास्या बैंक अधिकारी अर्पित अरोड़ा,लादू अहीर, कुशल शर्मा,पटवारी दीपक धाकड़,कास्या चौकी जाप्ता रणजीत नायक सहित मौजूद थे।