Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

आचार्य विद्यासागर सीनियर पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

आचार्य विद्यासागर सीनियर पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित
✍️गिरधर पाराशर 
आचार्य विद्या सागर सी.बिजौलिया 
में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि अनिल जैन ज्वॉइंट प्रेसिडेंट नितिन स्पिनर्स तथा विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन गुलाब चन्द जैन ,मनोज गोधा,नितिन जैन , विकास जैन, दिलीप जैन, प्रकाश लुहाड़िया एवं विद्यालय की प्राचार्या रीटा जोशी की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात विद्‌यालय के छात्र-छा‌त्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को चारो सदनों के द्वारा परेड की सलामी दी गई।
इसके बाद, वि‌द्यालय के वि‌द्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियाँ दी गई। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम एक आकर्षक 'ड्रिल' , 'जुम्बा बीट्स' की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्‌यार्थियों ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसके बाद एक प्रेरणादायक देशभक्ति गीत "सतरंगी रंगो सा ये देश हमारा".प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में जूनियर विद्‌यार्थियो ने 'कव्वाली' नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शको का मन मोह लिया । तत्‌पश्चात प्रेरणादायक कविता "मैं भारत का जवान हूँ।" का वाचन किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए "सुनो गौर से दुनिया वालो, 'जीते है चल तथा एक लघु नाटिका "फोन के साथ जीवन या बिना फोन के जीवन'' पर प्रस्तुत किया गया। यह नाटक तकनीकी और पारंपरिक जीवन के बीच अंतर को उजागर करता है साथ ही वर्तमान जीवन के सत्य को दर्शाता है। और कार्यक्रम की श्रृंखला को गति प्रदान करते हुए गर्ल्स पावर पर आधारित नृत्य किया गया, जिसमें छात्राओं ने 'मर्दानी, कलयुग' पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन कक्षा नवी के छात्रों द्वारा देशभक्ति और साहस की ऊर्जा को प्रदर्शन करता हुआ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। 
अंत में विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को पदक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि अनिल जैन ने स्वतंत्रता आंदोलन मे शहीद हुए महापुरुषो को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलकर अपने देश की तरक्की मे अपना योगदान देने का आह्वन किया।
 विद्यालय की प्राचार्या रीटा जोशी ने भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...