✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
सिलिकोसिस जागरूकता अभियान शिविर आयोजित हुआ।शिविर मे बिजोलियाँ, डाबी बूँदी क्षेत्र से खान श्रमिक पहुँचे
खान सुरक्षा महा निदेशालय अजमेर क्षेत्र 1 डारेक्टर डी एस साल्वी के तत्वाधान मे सिलिकोसिस जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को तिलस्वां महादेव स्थित मेला ग्राउंड मे शिविर आयोजित हुआ।
शिविर मे बिजोलियाँ भीलवाड़ा, डाबी बूँदी क्षेत्र से खान श्रमिक पहुँचे।
माक्स लगना जरुरी जिंदगी आपकी है आपको अपनी सुरक्षा करना चाहिए,
आपका परिवार पीछे है उनको ध्यान मे रखे,यह बात जागरूकता शिविर मे बिजौलीया माइंनिग इंजीनियर सत्यनारायण कुमावत ने कही।
माइनिंग मैनेजर हरी ओम सिंघल सिलिका धनेसर ने कहा आप लोगों को सिलिकोसिस संबंधी कोई समस्या हो तो निशुल्क जांच हॉस्पिटल करवाए। सरकार द्वारा आपकी की सुरक्षा के लिए निशुल्क ईलाज व दवाईया उपलब्ध करवाती है।
बिजोलिया फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया की सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए खनन लीज धारको ठेकेदारों को जिम्मेदारी से माक्स, हलेमेंट, जूते इत्यादि उपलब्ध कराने व जहाँ ड्रिल मशीन चले वहाँ पानी का छिड़काव के ले सख्त निर्देश दे रखे है।
अगर किसी को सिलिकोसिस बीमारी ग्रसित हो तो बिजोलियाँ माइनिंग ऑफिस जाकर जानकारी ले सकता है।
इस मौके पर कास्या, तिलस्वां, राणा जी का गुढ़ा, बिजोलियाँ खुर्द, नया नगर, आरोली, डाबी, सुतडा, गोपालपुरा, ख़डीपुर के श्रमिक पहुँचे जिन्हें जागरूक किया। अपनी सुरक्षा सहित सरकार द्वारा विभन्न योजनाओ के बारे बताया। जागरूकता शिविर मे अजमेर निदेशालय डारेक्टर डी एस साल्वी, बिजोलिया माइनिंग इंजीनियर सत्य नारायण कुमावत,बिजोलिया फोरमैन गिरिराज मीणा,माइनिंग इंजनियर डाबी संजय धाकड़,स्टोन स्लीपर सत्य नारायण सुवालका, माईनिंग मैनेजर जैन स्टोन एम एस राजारो, माइनिंग मैनेजर सिलिका हरी ओम सिंघल, माईनिंग फोरमैन सिलिका तेजकरण गोचर,जैन स्टोन फोरमैन राधेश्याम,फोरमैन ख़डीपुर प्रदीप धाकड़, माईन्स होल्डर राजू बंजारा आरोली, माईन्स होल्डर उदय लाल अहीर, माईन्स होल्डर नाना लाल धाकड़, माईन्स होल्डर कैलाश धाकड़ , माईन्स होल्डर हरी सिँह नया नगर , माईन्स होल्डर सुरेश बैरागी, मनोज राव, गिरधर पाराशर,मोहन अहीर सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।