✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
संस्कार भारती और परिश्रम इंसिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवम्बर कोें विज्ञान और तकनीकी विषय पर प्रदर्शनी
बिजौलिया ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल टोंक, संस्कार भारती और परिश्रम इंसिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवम्बर को स्थानीय राजभवानी वाटिका में विज्ञान और तकनीकी विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन होगा
इसमें बिजौलिया और मांडलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के लगभग दो हजार छात्र छात्राएं भाग लेगे।
प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु शिक्षा विभाग के सीबीईओ बिजोलिया ने भी सभी संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और एमएलए गोपाल खंडेलवाल करेंगे।
आयोजन की व्यवस्था देख रहे आदर्श सोनी सौरभ शर्मा ने बताया कि बच्चों में विज्ञान और तकनीक तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।