✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया कस्बे के जैन श्रावक रतनलाल जैन सोनी 13 अक्टूबर को किशनगढ़ में आचार्य सुनील सागर जी से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगे। रविवार को क्षेत्र की समाज द्वारा आज उनकी गोद भराई का आयोजन किया गया। गोद भराई के लिए बड़ा जैन मंदिर से दीक्षार्थी रतनलाल की बिन्दौरी निकाली गई। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर जैन परिवारों द्वारा उनकी गोद भराई की गई। इस अवसर पर संतशाला में दीक्षार्थी के लिए भक्ति और प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया, और उनके आध्यात्मिक जीवन पर परिजनों द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई। समाज के लोगों ने बताया कि बिजौलिया के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कोई व्यक्ति दीक्षा लेकर घर-बार और परिवार को छोड़कर जा रहा है।गौरतलब है कि छिहत्तर वर्षीय रतनलाल जैन ने पिछले कई वर्षों से गृहस्थ जीवन में संयम व्रत धारण कर सात प्रतिमाएं ले रखी थीं। मुनि विप्रण सागर जी से व्रत लेकर उन्होंने अपने तप की आराधना शुरू की। निर्यापक संत सुधा सागर जी ने उन्हें सात प्रतिमाएं दिलाई थीं।