✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्णाशंकर पाराशर को महंत उपाधी दी गई।
मंदिर स्तिथ बड़ी धर्मशाला में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में विद्वान् पंडितो के वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिविधान के साथ महंत के पद ग्रहण करवाया।
पूर्व महंत रमेश चंद्र पाराशर के निधन के बाद पद रिक्त था।
आचार्य छीतर गोड़ ने बताया की भाद्रपद तीतृया बुधवार को बड़ी धर्मशाला स्थित 11विद्वान् विद्वानों पंडितो , मंहतो , समाज जन एवं शिव भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मन्त्रों चार के साथ पंचगव्य व पंचामृत के आचमन से आत्म शुद्धि , यज्ञोपवीत धारण , स्वस्ति वाचन से चंदन लेप व रूद्राक्ष माला धारण करवाई गई।पुरूषोक्त मन्त्रोंचार के साथ चादर ओढ़ाई गईं ।
परम्परागत सनातनी धर्मांनुसार गादी पूजा अर्चना की गई वातावरण जयकारों से गुंज उठा । शिव भक्तों, ब्रामणो,समाज जनो के बिच पंच गव्य स्नान से शुद्धिकरण कर रुद्री पाठ, शांति पाठ के साथ महंत पद ग्रहण करवाया।
तत्पश्चात श्री तिलस्वां महादेव मंदिर महंत पूर्णाशंकर पाराशर के द्वारा निज मंदिर में पूजा अभिषेक किया। हवन कुंड में आहुतियां दी।
साथ ही कुंड स्तिथ शिव भंडारा में गादी पर बैठाया गया और हवन किया गया। इस मौके पर भवानीशंकर पाराशर,पंडित नंदलाल शर्मा, संदीप शर्मा, ओकार शर्मा, मनीष व्यास, गोपाल लाल पाराशर, संजय पाराशर, प्रमोद शर्मा, गोविन्द पाराशर, उमा शंकर वैष्णव, राहुल लसोड, महावीर जैन,हिमांशु पाराशर, घनश्याम पाराशर, नरेश पाराशर, गिरधर पाराशर, सांवरिया पाराशर, आनंद पाराशर, विशाल पाराशर, धर्म राज पाराशर आदि लोग उपस्थित थे।