✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पूर्णिमा पर श्री तिलस्वां महादेव मंदिर पर वर्तमान कमेटी को दानपात्र को खोलने को लेकर विरोध 10 घंटेबाद सहमति नहीं बनी
पूर्णिमा पर श्री तिलस्वां महादेव मंदिर पर वर्तमान कमेटी को दान पात्र को खोलने को लेकर विरोध शुरू हुआ।
करीब 10 घंटे बाद भी निर्णय नहीं होने से दान पात्र नहीं खोले गए ।
बिजोलियाँ थानेदार लोकपाल सिँह व गिरदावर चन्द्रवीर सिँह की मौजूदगी मे 10 घंटे बाद भी बैठक बेनतीजा रही ।
मौजूदा ट्रस्ट के द्वारा टेंडर प्रकिया, दुकानों की आवंटन प्रकिया व खरीद फरोख्त सहित
चुनाव व अन्य मुद्दों को लेकर सैकड़ो लोग ने दान पात्र मौजूदा ट्रस्ट सदस्यों व कर्मियों नहीं खोलने दिया।
प्रत्येक पूर्णिमा को मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर मे रखे दान पात्र खोले जाते है आज सुबह राज आरती बाद ट्रस्ट द्वारा दान पात्र खोलने के लिए आगे बड़े तो सैकड़ो की संख्या मे मौजूदा ग्रामीणों व शिव भक्तों ने विरोध शुरू कर दिया।
बढ़ता विवाद को देखते हुए बिजोलियाँ थानेदार , कास्या चौकी इंचार्ज मय जाप्ता मौके पर पहुँचे।
शांति व्यवस्था बनाकर ट्रस्ट व ग्रामीणों व शिव भक्तों के बिच बैठक रख विवाद को सुलझाने कि भरसक कोशिश कि लेकिन अपनी मांगो पर अड़े रहे।
ज्ञात रहे कि पिछली पूर्णिमा पर भी अव्यवस्था को लेकर दान पात्र नहीं खोलने दिया पुलिस की मौजूदगी मे विभन्न मुद्दों को लेकर सहमती के बाद प्रस्ताव रजिस्टर मे लिखत रूप मे आश्वाधन देने के बाद ही दान पात्र खोलने दिया।
इनका कहना - ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि ट्रस्टीयो के बिच मिंटिंग रख कर उनके निर्णय को लेकर दान पात्र खोला जाएगा. कुछ लोग द्वारा विवाद किया जा रहा वो गलत है।
बिजोलियाँ थानेदार लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था बनाई रखी दोनों और से सहमति नहीं बन पाई।
गिरदावर चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के खिलाफ विभन्न मुद्दों को लेकर ग्रामीणों व शिव भक्त पहुँचे। मांगो का निस्तारण नहीं होने तक दान पात्र नहीं खोलने पर डटे रहे।
इस बिच सयुंक्त बैठक भी रखी लेकिन सहमती नहीं बन पाई।
आगामी 5 सितंबर 2024 तक बैठक का फैसला लिया।