Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

बहेतर सुविधा, सुरक्षा,भोजन, पानी इत्यादि मिले व स्वछता का विशेष ध्यान रखें यह बात मेला मजिस्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारी बंशीधर योगी ने कही

तिलस्वां महादेव की दिनों दिन ख्याती बड़े इसको लेकर भय मुक्त होकर परिवार के साथ दर्शन करें जिसके लिए आप सभी को बहेतर सुविधा, सुरक्षा,भोजन, पानी इत्यादि मिले व स्वछता का विशेष ध्यान रखें यह बात मेला मजिस्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारी बंशीधर योगी ने कही
✍️भीलवाड़ा न्यूज़ 
सुप्रसिद्ध श्री तिलस्वां महादेव में आठ मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत तिलस्वां कार्यलय पर बैठक बिजोलियाँ उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी मौजूदगी में आयोजित हुई।
 विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, जलदाय विभाग, राजस्व विभाग, तिलस्वां मंदिर ट्रस्ट, ग्राम पंचायत, पुजारी गण,ग्रामवासी मेलार्थी की उपस्थिती में सात दिवसीय मेले को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
 बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया ।
 बिजोलिया तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी ने बताया महाशिवरात्रि पर्व को लेकर स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखकर 1 किलोमीटर तक ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई की जाएगी। सातों दिन सुबह 7:00 से श्याम 4:00 बजे साफ सफाई की जाएगी।
 जगह कचरा पात्र लगाए जाएंगे  मेले में आए दुकानदार द्वारा अगर कचरा करते  हैं तो दुकान सील होंगी। भीलवाड़ा,मांडलगढ़ से स्वचालित शौचालय रखें जायेंगे।
पार्किंग को लेकर विशेष 200 मीटर दूर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे जिसमें भीलवाड़ा बूंदी से आने वाले को पार्किंग स्थल शंभूपूरा चौराया स्थित रहेगा। कोटा व पूर्व की दिशा से आने वाले का घोड़ा कुआं चौराहे के पास पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
 मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहर से उधर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
 भारी वाहनों की  एंट्री रहेगी बंद।

 पानी की व्यवस्था को लेकर सभी टंकियां में जलदाय विभाग द्वारा लाल दवा डाली जाएगी वह साफ सफाई करवाई जाएगी।
अलग-अलग जगह चार टैंकर भी खड़े किए जाएंगे।
बिजली विभाग को लाइनों का रखरखाव शुरू करने के लिए आदेश। ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पहली बार उपखण्ड अधिकारी के आदेश कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रहेगा खुला मंच,
 पूरे इंतेजामत  ट्रस्ट द्वारा होगा उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मेला मजिस्ट्रेट अनुमति लेकर कार्यक्रम कर सकेंगे।
 मंदिर परिसर में पूछताछ कार्यालय बनाया जाएगा जिसमें लगातार दी सुरक्षा के लिए सूचना दी जाएगी।
 जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए जाएंगे इसकी कमान पुलिस विभाग द्वारा ऑर्पोरेट किया जाएगा।
 आवा गमन के लिए संवेदनशील  जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।
 अवैध गतिविधियां पूर्ण तरह बंद रहेगी शराब, सट्टा कर्मियों को देखते ही आदमियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अग्निशमन, एम्बुलेंस तैनात रहेगी। विशाल कुंड  व एरु नदी में स्नान करते वक्त अप्रिय घटना को रोकने के लिए आठ गोताखोर तैनात रहेंगे।
 जगह-जगह बड़े-बड़े बैनर वह नंबर अंकित किए जाएंगे जिस पर सूचना वह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
 बैठक में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी, तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी, थाना प्रभारी उगमाराम, तिलस्वां सरपंच कैलाश रेगर, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र  अहीर, ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़, मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर, कृषि अधिकारी सोनिया धाकड़,चौकी पर भारी नरेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी छुट्टन शर्मा, गिरदावर चंद्रवीर सिंह, पटवारी बलराम मीणा, डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा, ग्राम सेवक सहकारी समिति अध्यक्ष राकेश वैष्णव, पीडब्ल्यूडी के जयनारायण, कुशल शर्मा,वार्ड मेंबर मथुराअहीर, गोपाल अहीर,नाथू रेगर,लादू हरिजन, गोपाल लाल तेली,मुकेश शर्मा, अनिल धाकड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...