✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
न्यायालय एसीजेएम रावतभाटा ने
मानहानि प्रकरण में अभियुक्त पत्रकार को सम्मन जारी किया!...
✍️ बिजोलियाँ न्यूज़
न्यायालय एसीजेएम रावतभाटा ने मानहानि प्रकरण में अभियुक्त दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार इजलाल अहमद शेख के खिलाफ मानहानि के परिवाद पर मुकदमा दर्ज करने एवं सम्मन जारी के आदेश दिए हैं। न्यायालय एसीजेएम रावतभाटा ने अभियुक्त पत्रकार इजलाल अहमद शेख निवासी भैंसरोड़गढ़ के खिलाफ मानहानि का परिवाद पर अधिवक्ता भूपेंद्र पुरोहित ने पैरवी की परिवादी श्रीमती विजयलक्ष्मी चौधरी पति स्व. गजेन्द्र कुमार चौधरी निवासी रावतभाटा ने बताया कि दिनांक 9/06/2022 को दैनिक समाचार पत्र अखबार के पत्रकार ने मेरे बेटे की मृत्यु की खबर के साथ मेरे दिवंगत पति के लिए प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की खबर दैनिक समाचार पत्र अखबार में पेज संख्या 12 पर झूठी खबर छापी थी। जिसके बाद परिवादी ने
दिनांक 17/08/2022 को मानहानि का परिवाद प्रस्तुत किया था। जिस पर एसीजेएम न्यायालय रावतभाटा
ने प्रसंज्ञान लेते हुए अभियुक्त इजलाल अहमद शेख के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने एवं सम्मन जारी करने के आदेश प्रदान किए हैं।