✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ बिजोलिया न्यूज़
गुरुवार को जिला कलक्टर भीलवाडा से प्राप्त निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र बिजौलियां में उपखंड अधिकारी बंशीधर जोगी द्वारा खनिज विभाग, बिजौलियां का प्रातः 9:30 बजे ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गंगाधर मीणा, खनि कार्यदेशक द्वितीय एवं रतनेश मीणा, खनि कार्यदेशक अनुपस्थित पाए गये। लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं ऑनलाईन सर्विस के अंतर्गत प्रदत्त खनिज विभाग की सेवाओं का विभाग के सुलभ दृश्य स्थान पर अंकित करवाना, दस्तावेजों को सुव्यवस्थित करने एवं प्रत्येक कमरे के बाहर कार्मिकों का नाम, मोबाईल नम्बर मय कार्य का अंकन, समुचित साफ सफाई आदि करवाने का निर्देश प्रदान दिए ।
इस दौरान कृषि उपज मंड़ी बिजौलियां का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्टॉक रजिस्ट्रर का समुचित संधारण करने, रेस्ट रूम व स्टॉर रूम की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान उपस्थित काश्तकारों एवं व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ जानी एवं मंड़ी सचिव को उक्त समस्याओं के तुरंत निवारण कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।