✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
राजीव गांधी युवा मित्र ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया
बिजौलियां-राजस्थान सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय भीलवाड़ा के राजीव गांधी युवा मित्र ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं वहीं महंगाई राहत शिविर 24 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे की भी जानकारी दे रहे हैं। बी एस ओ सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिले के बिजोलिया ब्लॉक में लगे युवा मित्र भगवत सिंह राठौड़ व विक्रम सिंह गहलोत प्रतिदिन घर घर जाकर लोगों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं महंगाई राहत शिविर के बारे में जानकारी दे रहे हैं वहीं प्रशासन गांव के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के बारे में भी जानकारी दी जा रही है ताकि इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बजट में घोषित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर साकार किया जा सके। 100 यूनिट फ्री बिजली, निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, न्यूनतम ₹1000 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना,₹500 में गैस सिलेंडर योजना आदि का पंजीयन कराने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मौके पर ही बना कर दिया जाएगा।