✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*सैन समाज का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न*
*शिक्षा व संस्कार हमारे जीवन का आधार- गहलोत*
*प्रतिभावान छात्रा कुमारी आयुष्का सेन का साल श्रीफल व सील्ड से भव्य स्वागत
✍️ गिरधर पाराशर
शिक्षा व संस्कार एक दूसरे से जुड़े हुए है ।
शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार है जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है ।
तिलस्वा महादेव धर्मशाला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में सेन समाज को अतिथियों ने सम्बोधित किया ।
इस मौके पर मुख्य अथिति गहलोत ने कहा
उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सामाजिक एकता, और समाज मे महिलाओं की भागीदारी पर भी विस्तार से प्रकाश डाला
संचालित कुरूतियो को अब जड़ से मिटाना होगी जैसे कि कपड़ा प्रथा , लान प्रथा व गिफ्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए क्यो की यह समाज की सबसे बड़ी व्याप्त कुरीति है जो समाज को दीमक की तरह समाप्त कर रही है
स्नेह मिलन समारोह में खासकर आयुष्का ने बिजोलिया में इंग्लिश मीडियम स्कूल में 8 th बोर्ड एक्जाम में 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान लेकर उसे राजस्थान सरकार द्वारा 48 हजार रुपये की राशि से नवाजा गया ऐसी प्रतिभावान समाज की होनहार बेटी ने स्नेह मिलन समारोह में समाजजनों को इंग्लिश में स्पीच देकर समाज का दिल जीता
कुमारी आयुष्का को समाज के भामाशाहों द्वारा हजारो की नगद राशि व साल श्रीफल व सील्ड प्रदान कर बालिका का भव्य स्वागत सत्कार किया गया
स्नेह मिलन समारोह में समाज के कई वक्ताओं ने समाज मे व्याप्त कुरूतियो में सुधार के साथ ही संस्कारी शिक्षा पर जोर देने की बात कही
स्नेह मिलन समारोह में सर्व प्रथम समाज के आराध्यदेव भगवान सेन जी महाराज के चित्र पर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
स्नेहमिलन समारोह में मुख्य अतिथि समाज के भामाशाह व मोड़क निवासी वयोवृद्ध पूर्व सरपंच रामचन्द्र सेन व कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ट नन्दकिशोर सख्वाया अध्यक्ष चितौड़गढ़ पंचायत व कई वरिष्टजन मंचासीन रहे
स्नेहमिलन समारोह में नीमच जिले के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
स्नेहमिलन समारोह में स्वागत भाषण तिलस्वा धर्मशाला कमेटी अध्यक्ष रमेश चन्द्र सेन ने दिया उन्होंने समाज की जाजम पर धर्मशाला का गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ।
स्नेहमिलन समारोह में रतलाम मंदसौर , नीमच , मनासा , जावद , रामपुरा , रतनगढ , सिंगोली , चितौड़गढ़ , भीलवाड़ा , उदयपुर , भींडर , पुर , मांडल , रामगंजमंडी , मोड़क , चेचट , रावतभाटा , मांडलगढ़ , बेगू झांतला सहित अन्य जिलों से समाजजनों ने अपनी उपस्थित हुए।