✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
भीलवाड़ा में शिवचरण माथुर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कक्षा तीसरी से नौंवी कक्षा तक के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
भीलवाड़ा में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर शिवचरण माथुर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कक्षा तीसरी से नौंवी कक्षा तक के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लोक और अर्द्ध-शास्त्रीय नृत्य में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में अपने नृत्य से सभी का दिल जीत लिया।

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की प्रतियोगिता में सुहानी पारीक और दर्श लोंगवानी ने प्रथम, सुचि शर्मा ने द्वितीय तथा दिव्या खारोल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6वीं से 9वीं तक की प्रतियोगिता में सौम्या पारीक ने प्रथम, सृष्टि शर्मा ने द्वितीय व अनुष्का गगरानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर बच्चों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा पौधें लगाकर बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा भी दी गई तथा बच्चों को नेचर वॉक के लिए भी ले जाया गया।