✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
हरि बोल प्रभात फेरी मण्डल द्वारा संचालित हरि बोल गौशाला के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा तिलस्वाँ महादेव मन्दिर, तिलस्वाँ में आयोजित की जा रही
*तैंतीस कोटि देवताओं का चलता फिरता मंदिर है गौ माता- सत्यनारायण महाराज*
हरि बोल प्रभात फेरी मण्डल द्वारा संचालित हरि बोल गौशाला के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा तिलस्वाँ महादेव मन्दिर, तिलस्वाँ में आयोजित की जा रही है|
आज कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास श्री सत्यनारायण जी महाराज ने बताया कि गाय के दूध के सेवन से बुद्धि निर्मल होती है| गौ माता तैंतीस कोटि देवताओं का चलता फिरता मन्दिर है| 1घण्टे तक गाय की सेवा करने से सात दिन तक कथा सुनने का फल प्राप्त होता है|
पंचगव्य के सेवन से मनुष्य की हड्डियों में जमा हुआ पाप भी नष्ट हो जाता है|
कथा प्रसंग में श्री राम लक्षमण को विश्वामित्र द्वारा ले जाना, ताड़का वध, अहल्या उद्धार तथा शिव धनष भंग कर विवाह के प्रसंग बड़े ही मनमोहक ढंग से सुनाये|
तिलस्वां महादेव के पुजारी श्री पूरण जी पाराशर का व्यास पीठ से नारियल भेंट देकर सम्मान किया गया साथ ही कोट कोटडी तहसील से कई हरि बोल प्रभात फेरी मंडल के सदस्य कथा सुनने पधारे जिनका कथा में सम्मान किया गया
मदन लाल जी राठौर निवासी तिलस्वा ने भगवान का अभिषेक एवं पूजा करवाई
श्री बालु जी धाकड़ पूर्व प्रिंसिपल साहब तिलस्वा निवासी बृजपुरा लोगों को आलसी नहीं बनने का संदेश दिया एवं कथा रसपान करने करने के लिए प्रेरित किया