✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
नव निर्मित मन्दिर में स्वर्ण कलश प्राण प्रतिष्ठा एवम् 51 कुंडात्मक श्रीयुत चंडी,रुद्र महायज्ञ श्री श्री 1008 बानोडा बालाजी दरबार के आचार्यत्व एवम् मुख्य महन्त पण्डित कैलाश जी शर्मा के निर्देशानुसार एवम् सह आचार्य राधेश्याम जी तिवाड़ी एवम् सांवर मल जी शर्मा जोजवा के साथ विद्वान पंडितो की टीम द्वारा विधि विधान एवम् मंत्रो के साथ महायज्ञ आहूत किया जा रहा है
एवम् श्री गणेश शिव पंचायत,श्री हनुमान जी महाराज,श्री देवनारायण जी एवम् चौष्ठ योगिनियों की मूर्ति स्थापना,श्रीकाल भैरव जी एवम् श्री बटुक भैरव जी मूर्ति स्थापना 4 जून से 10 जून 2022 के तृतीय दिन बेंगू, रावतभाटा,गंगरार,मांडलगढ़,कोटड़ी बिजोलिया ऊपरमाल क्षैत्र सहित चितौड़गढ़,भीलवाड़ा,बूंदी एवम् कोटा एवम् मध्यप्रदेश के नीमच मन्दसौर जिले से भी 251 जोड़ों ने आहुतियां लगाई एवम् प्रधान कुण्ड पर जोगणिया माता शक्ति पीठ प्रबंध एवम् विकास कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल जोशी के सुपोत्र शशांक जोशी एवम् प्रेम धाकड़ उपाध्यक्ष यजमान के रूप में ने आहुतियां दी एवम् संजय धाकड़ प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय श्री धाकड़ युवा संघ ने सपरिवार हवन में सम्मिलित होकर यज्ञ हवन में हजारों आहुतिया लगाई एवम् देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की,हवन के मध्य विश्राम के दौरान जोगणिया माता शक्ति पीठ के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी,लून का गणेशजी के राम रंगीला दास जी महाराज,सुरेश धाकड़ जिला प्रमुख चितोडगढ़,जोगणिया माता शक्ति पीठ के उपाध्यक्ष प्रेम धाकड़ तारापीपली,सदस्य महेंद्र भट्ट, रमेश गुर्जर,संजय धाकड़ प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा (युवा संघ)राजस्थान,ऐडवोकेट पन्ना लाल धाकड़ शादी धाकड़ सामुहिक विवाह सम्मेलन कमेटी प्रवक्ता, कृष्णा धाकड़ पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिजौलिया,सुनिता धाकड़ पूर्व सरपंच सदाराम जी का खेड़ा, रविप्रकाश धाकड़,अनिल धाकड़ एवम् अर्जुन धाकड़ गणेशपुरा आदि ने भी हवन में आहुतियां दी
10 जून 2022 को होने वाले पूर्णाहुति एवं स्वर्ण कलश स्थापना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर भारत सरकार ओम बिरला जी के कार्यक्रम के लिए बानोडा बालाजी के पण्डित कैलाश जी शर्मा, सत्यनारायण जोशी कार्यकारी अध्यक्ष जोगणिया माता शक्ति पीठ एवम् संजय धाकड़ प्रदेशाध्यक्ष अ.भा.श्री धाकड़ युवा संघ ने रूपरेखा बनाकर विस्तार से चर्चा की
एवम् संजय धाकड़ ने बताया कि लोकसभा स्पीकर के ओ एस डी राजीव दत्ता साहब एवम् निजी सहायक राघवेंद्र जी से बातचीत हुई, उन्होंने बताया कि लोकसभा स्पीकर सपरिवार सर्वप्रथम बिजौलिया गायत्री परिवार के 108 कुण्डिय महायज्ञ में सुबह सवा 10 बजे एवम् सवा 12 बजे जोगणिया माता शक्ति पीठ में स्वर्ण कलश स्थापना एवम् 51 कुंडात्मक श्री आयुत चंडी रुद्र महायज्ञ में आहुतियां देंगे एवम् तत्पश्चात् सवा तीन बजे श्री बानोडा बालाजी दरबार में श्री शेषावातार कल्ला जी महाराज, श्री बानोड़ा बालाजी,महालक्ष्मी एवम् खाटूश्याम जी सहित सभी देवी देवताओं के मंदिर में सपरिवार मत्था टेककर देश,प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे