✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
विदा हो रहे छात्र- छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता के सूत्र बताए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शर्मा ने। बिजोलिया के भोपतपुरा स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुआ।
*विदा हो रहे छात्र- छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता के सूत्र बताए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शर्मा ने।*
भोपतपुरा स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शरीक।
बिजौलियां।भोपतपुरा हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह और विदाई समारोह में बोलते हुए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ईश्वर लाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में हर समय सीखते रहना चाहिए।अच्छे विचारों को अपनाकर उन्हें साकार करने की हरसंभव कोशिश करनी चाहिए।अखिल भारतीय राठौर (तेली) महासभा के अध्यक्ष शिव चन्द्रवाल ने कहा कि बिजौलियां क्षैत्र के स्कूल और विद्यार्थी मेरे घर परिवार जैसे हैं। इनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रधानाचार्य शिव चरण गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं शिवराज भील,लोकेन्द्र बंजारा, संगीता दरोगा, मनीषा ऐरवाल, विष्णु बंजारा, और ज्योति मीणा को सम्मानित किया गया। भामाशाह रोडूलाल , अमरसिंह ,ऊंकार, बहादुर,विजेश बंजारा का सम्मान किया गया।साथ ही अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले कौशल शर्मा, मुकेश प्रजापति, प्रियंका चुण्डावत, रिंकू मीणा को सम्मानित किया गया।
समारोह में दिवंगत शिक्षक नन्दलाल मीणा के परिवार जनों कविता देवी, प्रिंस सुमनऔर श्वेता मीणा ने सरस्वती मंदिर निर्माण के लिए इक्यावन हजार रूपए देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य शिव चरण गुप्ता और स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया। और विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ० सत्यप्रकाश सैन ने किया।इस अवसर पर
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ईश्वर लाल शर्मा, बिजौलियां प्रिंसिपल लखपत सिंह कुशवाहा,जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी,पस सदस्य अभिषेक सर्वा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व सरपंच नन्दलाल भील, जगदीश शर्मा, शंकर लाल शर्मा भोपतपुरा पीईईओ क्षैत्र के प्रधानाध्यापक और शिक्षक छात्र- छात्राएं, विद्यालय स्टाफ महेंद्र शर्मा, मधुसूदन जोशी,शिवदान मीणा,फूला सैनी, रानी शर्मा, अल्ताफ हुसैन, सत्यनारायण मीणा मस्त राम मीणा, सुरेश कुमार मीणा, मिश्रीलाल सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।