✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
आंतरी ऊपरमाल वसीटा धोबी समाज के चतुर्थ नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर ऊपरमाल क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिलस्वां महादेव मंदिर पर धोबी समाज बंधुओं द्वारा बैठक रखी गई।
आतंरी ऊपरमाल वसीटा समाज के चतुर्थ नि: शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा।
@ घनश्याम गिरधर पाराशर
आंतरी ऊपरमाल वसीटा धोबी समाज के चतुर्थ नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर ऊपरमाल क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिलस्वां महादेव मंदिर पर धोबी समाज बंधुओं द्वारा बैठक रखी गई। बैठक में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा व तैयारियों के संबंध में चर्चा की। साथ ही दिनांक 8 मई को वसीटा समाज तिलस्वां महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में मंदिर की छतरी पर मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति का कार्यक्रम रखा जाएगा सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यकारिणी के अध्यक्ष बद्रीलाल वसीटा ने बताया कि दिनांक 10 मई को तिलस्वां महादेव में आंतरी ऊपरमाल वसीटा समाज समिति द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन के संरक्षक गणपतलाल तांगड ने कहा कि इस बार नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य अनावश्यक खर्च पर अंकुश एवं गरीब बेटियों को दहेज जैसी कुप्रथा से बचाना ,साथ ही समाज की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से अधिक से अधिक जोड़ना है मीडिया प्रभारी महेश कुमार तांगड के अनुसार बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यकारिणी सचिव हीरालाल तांगड, ललित शंकर उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र, रामलाल, बाबूलाल, गोवर्धन कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र, कमलेश संगठनमंत्री सुरेश, कैलाश तथा मंच संचालनमंत्री रामलाल खरगोदिया आदि मौजूद रहे।🙏