✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ग्राम सेवा सहकारी समिति छोटी बिजौलिया की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई ।
जिसमे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निर्मित गोदाम व कार्यालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि बिजौलिया को ओपरेटीव बैंक प्रबंधक कोमल श्यामनानी,संस्था अध्यक्ष चुन्नी लाल धाकड़, उपाध्यक्ष कमलेश सेन, संस्था सदस्य मोहन सुतलीया, कैलाश जैन, बालू राम बावतिया,ललिता धाकड़ ने किया,
वार्षिक आम सभा मे गत साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 20-21मे बनाये नये सदस्यों की पुष्टि पर विचार किया एवं ऑडिट सुधा लेखा आय व्यय व्यापार खाते, लाभ हानि खाते एवं संतुलन चित्र के अनुमोदन पर विचार किया, वर्ष 20-21 की ऑडिट रिपोर्ट पर आक्षेप की पूर्ति, बजट खर्च के अनुमोदन व ऑडिट लेखा परीक्षक की नियुक्ति पर भी विचार किया गया,इस मौके पर बैंक प्रबंधक कोमल श्यामनानी ने बैंकिग संबंधी संस्था के लिये जानकारी,संस्था उपाध्यक्ष कमलेश सेन ने संस्था मे जमा हिस्सा राशि ऋण के अनुपात मे ली जाकर शेष जमा राशि को वापिस लौटाने या ऋण सदस्यों की ऋण सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर जोर दिया,अध्यक्ष चुन्नी लाल धाकड़ ने बताया की वर्तमान मे संस्था की निरंतर प्रगति मे 965 सदस्य है जिसमे 225ऋणि व 740 ऋणी सदस्य है,पूर्व अध्यक्ष कजोड धाकड़ ने संस्था के पास चार गोदाम है जिसमे प्रथम गोदाम मुख्यालय का पट्टा संस्था के पास नहीं है उसके लिए नया पट्टा जारी करने की माँग की इस मौके पर व्यवस्थापक ओंकार लाल धाकड़, सह व्यवस्थापक सुनील धाकड़,शंकर लाल धकडोलिया,पन्ना लाल तरोलीया, कैलाश शर्मा खड़ीपुर,सेल्समेन अनिल धाकड़, पन्ना लाल रेगर सहित सहित सेंकडो सदस्य उपस्थित रहे,