✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*बिजौलियां में आयोजित हुई तीन सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्मिकों की बैठक।*
✍️दीपक गौड़ ,बिजौलियां।
सलावटिया, श्याम पुरा, और बिजौलियां सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनियों की बैठक बिजौलियां आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक पर सम्पन्न हुई। बैठक में 13मार्च को आयोजित होने वाले अधिवेशन पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ता सपना चौधरी ने बताया कि बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की महामंत्री और (बी एम एस)की प्रदेश मंत्री राधा शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में बजट घोषणा में मिली फौरी राहत पर सरकार से लंबी लड़ाई जारी रखने का निर्णय लेकर पद रिक्त होने पर सुपरवाइजर,कार्यकर्ता तथा सहायिका से ही पदोन्नत करने, नियमित करने तथा नियमित होने तक मानदेय 18000 रूपये करने,एन टी टी पूर्व कार्यरत कार्मिकों से ही बनाए जाने, रिटायरमेंट पर 5लाख रूपए एवं प्रतिमाह 5000 रूपये पेंशन देने की मांग की गई।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं महामंत्री राधा शर्मा का साड़ी ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सपना चौधरी, रजनी शक्तावत, बीना भट्ट, बृजबाला, सुशीला चित्तौड़ा,रामी सेन, प्यारी धाकड़, भंवरी धाकड़, भगवती खटीक,घीसी सेन, मीना मीणा, संगीता धाकड़, लक्ष्मी बारबर, नन्दा राव, और कल्याण राव आदि उपस्थित थीं।