✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
फागुन की आहट के साथ फागोत्सव की धूम मची हुई है। भजन कीर्तन के साथ महिलाओें और युवतियों में फागोत्सव रंग-गुलाल और फूलों से सराबोर ।
शिवालयों और निजी आवासों पर फागोत्सव की धूम।
✍️दीपक गौड़ बिजौलियां।
कस्बे में फागुन की आहट के साथ ही शिवालयों और घर-घर में फागोत्सव की धूम मची हुई है। फागोत्सव और भजन कीर्तन के साथ महिलाओें और युवतियों में फागोत्सव मनाने का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
*रंग-गुलाल और फूलों से सराबोर हो रहा फागोत्सव।*
कस्बे में सर्व समाज की महिलाएं और युवतियां एक ही रंग के आकर्षक परिधान पहने रंग- गुलाल और फूलों से जमकर फाग खेल रही हैं। राधा और कृष्ण का रूप धरकर पूरे दिन भजन कीर्तन करते हुए फागोत्सव मना रही है। कस्बे में फागोत्सव का चलन अब देवालयों से घर- घर मनाने तक पहुंच गया है।
*यहां हुए फागोत्सव*
नीम की हथाई स्थित शिवालय और सुनीता-अशोक प्रजापत के निवास पर फागोत्सव के आयोजन हुए जिसमें पूरी रंगत के साथ महिलाओें ने फागोत्सव मनाया।