✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
लोकसभा सांसद सुभाष बहेड़िया को भाजपा पदाधिकारियो ने आगरा फोर्ड पैसेंजर ट्रेन 05912/05911 का ठहराव खेराड़ क्षेत्र के श्यामपुरा व ऊपरमाल स्टेशन पर करवाने की मांग का ज्ञापन सौपा।
लोकसभा सांसद सुभाष बहेड़िया को भाजपा पदाधिकारियो ने आगरा फोर्ड पैसेंजर ट्रेन 05912/05911 का ठहराव खेराड़ क्षेत्र के श्यामपुरा व ऊपरमाल स्टेशन पर करवाने की मांग का ज्ञापन सौपा।
इस मांग को पूर्व में भाजपा पदाधिकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष कोटा जाकर भी उठा चुके है।
उपरोक्त ट्रैन कोविड के पूर्व दोनो स्टेशनों पर रुका करती थी लेकिन रेलवे विभाग द्वारा बिना कोई वाजिब कारण के अभी तक इस ट्रेन का ठहराव नही किया जा रहा है ।
जबकि इस ट्रेन से बिजौलिया ऊपरमाल सहित खेराड़ क्षेत्र की लगभग एक दर्जन पंचायतों के लोग प्रतिदिन सफर करते है ।
साथ ही सैकड़ो छात्र-छात्राये प्रतिदिन कॉलेज जाने के लिए इस ट्रेन का इस्तेमाल करते है एवं इस ट्रेन के अलावा खेराड़ क्षेत्र में अन्य कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी उपलब्ध नही है
अभी इस ट्रेन का मांडलगढ़ में बीस मिनीट का ठहराव होता है क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस ट्रेन का दोनों स्टेशनों पर पांच-पांच मिनिट ठहराव कर दिया जाए तो ट्रेन के शेड्यूल में भी कोई परिवर्तन नही होगा।
लोकसभा सांसद ओम बिड़ला और भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया के आश्वासन के बावजूद अभी तक क्षेत्रवासियों को राहत नही मिल पाई है।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शक्तावत,बिजौलिया मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,मांडलगढ़ पूर्व चैयरमेन राजकुमार आंचलिया,बिजौलिया सरपंच प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल,भवानी शंकर शर्मा,प.समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजौरा,मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जमना लाल सेन,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,शांति लाल मेहता,पंकज विजयवर्गीय, मोनू टेलर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।