✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
समाज बिजोलिया के अध्यक्ष के लिए मंगलवार को विजयवर्गीय मांगलिक भवन में चुनाव संपन्न हुए। प्रमेंद्र विजयवर्गीय बने विजयवर्गीय समाज अध्यक्ष
समाज बिजोलिया के अध्यक्ष के लिए मंगलवार को विजयवर्गीय मांगलिक भवन में चुनाव संपन्न हुए।
भीलवाड़ा से आए चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार विजयवर्गीय ने चुनाव संपन्न करवाया।
सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक समाज जनों ने वोट डाले।
4:30 बजे तक परिणाम की घोषणा की गई ।
जानकारी के मुताबिक कुल 204 मतों में से 162 वोट डाले गए।
इसमें प्रमेंद्र विजयवर्गीय को 100 वोट मिले वहीं प्रतिद्वंदी श्याम विजय को 59 मत मिले।
3 वोट ख़ारिज हुए।
चुनाव अधिकारी ने 41 मतों से प्रेमेंद्र विजयवर्गीय को जीत की घोषणा की।
सभी समाज जनों और इष्ट मित्रों ने द्वारा प्रेमेंद्र को शुभकामनाएं देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। माडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ,पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ,बिजोलिया सरपंच पूजा चंद्रवाल, व प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।