✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
30 जनवरी रविवार को तिलस्वां महादेव मंदिर में होंगे भव्य कार्यक्रम मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी के दरवाज़े,चांदी के छत्र, चांदी के शेषनाग व जलेरी सहित अन्य सामान भगवान शिव को करेंगे अर्पण
केप्शन, श्री तिलस्वां महादेव मंदिर में ट्रस्ट द्वारा चढ़ाया जायेगा चांदी का छत्र, चांदी की जलेरी ,चांदी का गेट
30 जनवरी रविवार को तिलस्वां महादेव मंदिर में होंगे भव्य कार्यक्रम।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी के दरवाज़े,चांदी के छत्र, चांदी के शेषनाग व जलेरी सहित अन्य सामान भगवान शिव को करेंगे अर्पण।
जिले की ऐतिहासिक व धर्मिक नगरी तिलस्वां महादेव मंदिर पर आगामी 30 जनवरी रविवार को मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुबह 10:15 बजे मुख्य मंदिर में भगवान शिव को चांदी के दरवाज़े, चांदी का छत्र, चांदी के शेषनाग चांदी की जलेरी सहित अन्य सामान पूजा अभिषेक कर स्थापित किये जायेंगे।
मंदिर ट्रस्ट महासचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि ट्रस्ट संगरक्षक कन्हैया लाल धाकड़ के सान्निध्य में रविवार 30 जनवरी को मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनवाये गए चांदी की वस्तुएं जिनमे 9 किलो 770 ग्राम वजनी के चांदी के दरवाजे, 3किलो 197 ग्राम वजनी चांदी का छत्र,1 किलो 618 ग्राम वजनी चांदी के शेषनाग व 5 किलो 861 ग्राम की चांदी की जलेरी की भगवान का अभिषेक कर मुख्य मंदिर में स्थापित किये जायेंगे इसके साथ ही भोग हेतु चांदी की थाली,लौटा,आरती, चम्मच गिलास कटोरी सहित अन्य सामान भी मंदिर में ट्रस्ट की ओर से पूर्व दिए जा चुके है ।
मंदिर परिसर में आरती के बाद छप्पन भोग के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे सम्पूर्ण ट्रस्टीगण क्षेत्रवासी सहित सभी भक्तगण धर्मप्रेमी श्रद्धालु सहर्ष आमंत्रित होंगे कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।