✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
वन विभाग ने कसी कमर शिकारियों कीअब खैर। काली घाटी क्षेत्र में शनिवार को शिकारियों ने मादा पैंथर को जाल में फंसाया
![]() |
| रेंजर दशरथ सिंह घटना स्थल पर मौका देखते |
![]() |
| मादा पैंथर जाल में फंसे पैर |
✍️ बेधड़क आपकी आवाज़
वन विभाग ने टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया
मादा पैंथर लोहे की जंजीर में जकड़े वनखण्ड भैरूपूरा की धार कालीघाटी के पास बूंदी, भीलवाड़ा जिले के सीमा पर शनिवार को वन्यजीव शिकार के प्रयास करने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान दल गठित किया।
मांडलगढ़ रेंजर दशरथ सिंह के नेतृत्व में वनपाल बिजोलिया विमल रेगर, सहायक वनपाल प्रकाश चंद्र शर्मा, सहायक वनपाल नरेश कुमार, सहायक वनपाल लक्ष्मण सिंह, वनरक्षक चांदमल रेगर सहित सदस्यों का गठन कर कार्यवाही शुरू की।
मादा पैंथर के शिकार को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
आस पास के लोगों से जानकारियां ली गई।
दानपुरा, मकरेडी सहित कई जगह तलाश शुरू की ।
अवैध शिकार के आदतन अपराधियों की तलाश में काली घाटी , मकरेडी कुछ जगह घरों सहित ग्रामीणों से जानकारी जुटाई गई। फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई।

