✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ट्रस्ट द्वारा बैठक आयोजित हुई दान पात्र की राशि गिनतेघनश्याम गिरधर पाराशर
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
पवित्र कुंड में स्नान कर भगवान् श्री तिलस्वां नाथ के दर्शन किए।
पुर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रमेश चंद्र अहीर ने की। महा सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि पुर्णिमा के शुभ अवसर पर दान पात्र खोले गए। जिसमें नगद राशि 806533 रुपए निकले। बैठक में आगामी कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बैठक विभिन्न कार्यों लेकर प्रस्ताव लिए गए। जिसमें मंदिर के गर्भ गृह में चांदी व सोना से निर्मित स्थाई थाला छत्र व नाग आदि बनाने का निर्णय लिया। वहीं विस्तृत चर्चा की। इस से पूर्व मंदिर ट्रस्ट द्वारा विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान् श्री तिलस्वां नाथ का अभिषेक हवन किया गया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर, सचिव मांगी लाल धाकड़, ल टूर धाकड़, रामलाल धाकड़, शंकर लाल धाकड़ , प्रभु लाल धाकड़, रघुनाथ भील, सूरजमल भील, नरेश धाकड़, नंदा अहीर आदि लोग उपस्थित थे।