✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर
बिजौलिया पुलिस ने पन्द्रह मोबाईल के साथ शातिर बदमाश को पकड़ा। छीना झपटी कर मोबाईल चोरी मास्टर माइंड को मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया।
बिजौलिया थानेदार सुर्यभान सिंह के नेतृत्व में कास्टेबल कैलाश चंद्र, नेतराम, रमेश कुमार, कृष्ण हरि, विनोद कुमार गठित टीम द्वारा कस्बे व आस पास के टोल नाकों पर करीब चालीस जगह के सीसी टीवी कैमरे खंगाले गए जिसमे एक संदिग्ध व्यक्ति आरोपी हेमन्त यादव पिता रतनलाल यादव उम्र 20 निवासी गुरू नानक कोलोनी बूंदी को गिरफ्तार किया।
आरोपी द्वारा बुंदी व आस पास क्षेत्र से चलते राहगीरों भीड़ भाड़ इलको में मौका देखकर मोबाईल झपटा मारकर फरार हो जाता । पुलिस को कई दिनों से तलाश थीं। मास्टर माइंड मोबाईल चोर को न्यायालय में पेश किया और इससे जेल अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए ।
थाना प्रभारी ने बताया कि सुरेंद्र सामरिया पिता देव करण सामरिया बिजोलिया ने मोबाईल चोरी की रीपोर्ट 18/10/21 को दर्ज करवाई । रिपोर्ट में अपने दोस्त ऑफिस से पैदल पैदल मोबाईल से बात करता हुआ घर जा रहा था कि पिछे से 20 साल के करीब लड़का मोटर साइकिल से आया हाथ से छीन कर मोबाईल लेकर भाग गया। पुलीस ने गंभीरता को लेते हुए छानबीन की । मौके व सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो शातिर बदमाश मोबाईल चोर को पकड़ा ।