✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर
तिलस्वां ग्राम पंचायत के दूदाजी खेड़ा कच्ची बस्ती निवासी पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया एवं जनता जल योजना कर्मचारियों के खिला़फ अभद्र भाषा व व्यवहार को लेकर नामजद रिपोर्ट सरपंच को दी।
वार्ड मेंबर गोपाल अहीर, वार्ड मेंबर शंकर लाल भील , वार्ड मेंबर पुजा हरिजन , नाथू अहीर व ग्राम वासियों ने बताया कि
करीब दस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से महिलाओं को दूर दराज कुवों से पानी लाना के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों को पानी की किल्लत दुरस्त कराने के लिए कहने पर आए दिन अभद्र भाषा बोलने व पानी की सप्लाई समय पर नहीं देने से आम जन में रोष व्याप्त है।
पानी की किल्लत से परेशान दर्जनों गांव की महिलाएं ने खाली गड़ो के साथ रीति पड़ी पानी की टंकी के पास जाम लगा कर नारेबाजी की ।
मौके पर सरपंच कैलाश रेगर ने अति शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरु करवाने की बात कही। इस दौरान कर्मचारी के अभद्र भाषा बोलने व समय पर सप्लाई नहीं करने को लेकर रिपोर्ट दी।
दस दिन से जानता जल पेजल योजना के तहत पानी की सप्लाई बन्द होने से महिलाओं को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।