✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️घनश्याम गिरधर पाराशर
कोराना संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देशानुसार बिजौलिया थाना कांस्या चौकी पुलिस द्वारा अपील प्रपत्र जारी कर सार्वजनिक जगह पर चस्पा किए।
प्रपत्र में कोराना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश की पालना के लेकर बताया गया। जिसमें सभी लोगों को माक्स लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालना करने, बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने , सार्वजनिक जगह पर नहीं थूके, उपखंड अधिकारी की अनुमति के बिना विवाह समारोह आयोजित नहीं करने ओर किराना समेत अन्य प्रतिष्ठान जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी द्वारा निर्देशित गाइड लाइन के मुताबिक़ खोलने की अपील की गई। साथ ही दुकानदारों द्वारा काला बाजारी की सूचना बिजौलिया थाना या नज़दीक ही अधिकारी कों देने के साथ बुखार, खासी, सांस लेने में तकलीफ़ होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।