✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की अगुवाई में कांग्रेस पर कोविड की रोकथाम के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की
✍️ घनशयाम गिरधर पाराशर
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय, चिकित्सालय, पुलिस थाना,पंचायत समिति व टोल प्लाजा पर कोविड की रोकथाम के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की वही इस अवसर पर बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र के लिए एक एम्बुलेंस व एक मोबिलिटी वेन भी बिजौलिया प्रशासन को सोंपी गई जो कोरोना मरीजों को लाने ले जाने का काम करेगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक धाकड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से शिक्षा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया है।तथा बिजौलिया क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइजर, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी व एलोपैथी की दवाईयों के साथ ही मास्क दिये ।
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की अगुवाई में बिजौलिया तहसील कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सेनेटाइजर, मास्क,आयुर्वेदिक, होम्योपैथी व एलोपैथी की दवाइया दी। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस थाना, पंचायत समिति व आरोली टोल प्लाजा पर भी उक्त सामग्री वितरित की गई।इसके अलावा कोरोना के मरीजों के लिए नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के माध्यम से बिजौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक एम्बुलेंस व मरीजो के लिए कम्बल दिये ,इसके अलावा एक भामाशाह पप्पू पुंगलिया ने भी इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की कमी के मद्देनजर अपनी एक वेन जब तक कोरोना का संक्रमण रहेगा तब तक के लिए घर घर सर्वे व चिकित्सा व अन्य सामग्री के परिवहन के लिए दी जो एक अनुकरणीय उदाहरण हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक धाकड़ के साथ माण्डलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, बिजौलिया प्रधान आशा कुमारी भील,तहसीलदार शैतान सिंह यादव, थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह, विकास अधिकारी प्रभूलाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी, डॉ अंसार खान,डॉ मनीष सक्सेना,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, विक्रम सोनी,राहुल सेठिया, अमित सेठिया, सौभाग्य सिंह,मनालाल धाकड़ के साथ ही बिजोलिया पत्रकार संघ के सभी सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक धाकड़ ने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार देने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण के लिए कम्प्यूटर व संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हैं जिनकी आज हम सब मिलकर पुण्यतिथि इस रूप में मना रहे है।तहसील कार्यालय में इस कार्यक्रम के बाद बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र में विभिन्न समाचार पत्रों न्यूज चैनलों व अन्य संचार माध्यमों से समाचारों का प्रकाशन व प्रसारण करने वाले मीडिया कर्मियों को पूर्व विधायक धाकड़ ने पंचायत समिति के सभागार में उनको आयुर्वेदिक, होम्योपैथी ,एलोपैथी की दवाई ,मास्क,सेनेटाइजर ,मास्क आदि आवश्यक सामग्री कोविड उनको अपना कोरोना से बचाव करने के लिए दी।