✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर
सुप्रसिद्ध तिलस्वां महादेव में पूर्णिमा के शुभ अवसर सैकड़ों श्रदालुओं ने पवित्र कुण्ड स्नान कर दर्शन किये।
इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता रमेश चंद्र अहीर ने की।
मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि पुर्णिमा के शुभ अवसर दान पात्र को खोला गया । जिसमें नकद राशि 919080 / - नो लाख उनिस हज़ार अस्सी रूपये नकद राशि निकली। तत्पश्चात बैठक रखी गई। जिसमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले माह का आय व्यय का ब्योरो प्रस्तुत किया गया।
मंदिर परिसर में कार्य लेकर व्यवस्था लेकर चर्चा की।
इससे पुर्व तिलस्वां नाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में आहुतियां दी।