✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र के खान मजदूर मांडलगढ़ खान मजदूर कल्याण बोर्ड सदस्य टीम ने ज्ञापन दिया।
बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र के खान मजदूर मांडलगढ़ खान मजदूर कल्याण बोर्ड चुनावी क्षेत्र के विधायक गोपाल खंडेलवाल को खान मजदूर कल्याण बोर्ड बाबत ज्ञापन दिया।
विधायक खंडेलवाल जयपुर में होने के कारण उन्होंने मजदूरों से फोन पे बात की एवम यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में गहलोत सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में खान मजदूरों के विकास के लिए मजदूर कल्याण बोर्ड बनाने का वादा किया था परंतु सरकार के तीन साल हो जाने पर भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है ।
खान मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड न होने से वह अपनी पहचान से वंचित है जिसकी वजह से वे कई सरकारी योजनाएं जैसे बीमा, पीएफ, सुरक्षा, इत्यादि का लाभ नहीं ले पा रहे है।
खान मजदूर कल्याण बोर्ड बन जाने से मजदूरों को पंहचान सुरक्षित हो जायेगी और प्रशासन में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित हो जायेगा। ज्ञापन में खान मजदूर के प्रतिनिधि दिलीप सिंह तँवर रामचरण राजू यादव मनोहर लाल मदन लाल आदि मौजूद थे।